Breaking
11 Nov 2026, Wed

बिग ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक,मुलाकात करने आया शख्स पिस्टल के साथ कक्ष तक पहुंचा, CM कक्ष के बाहर रोककर पिस्टल की गई जप्त

न्यूज डेस्क, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 28फरवरी2024

घटना 25 फरवरी की शाम 6 से 6:30 बजे के बीच की घटना है मुख्यमंत्री उस समय तेलंगाना के दौरे पर गए हुए थे।रायगढ़ निवासी पटनायक नाम का कोई व्यक्ति वहाँ पहुँचा।सुरक्षाकर्मियों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल मिला जिसे जब्त किया गया।पिस्टल लाइसेंसी था।मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  राजनांदगांव में खाद्य प्रतिष्ठानों पर विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

 

दरअसल शख्स एक अधिकारी की गाड़ी में सवार होकर पहुंचा था पर VIP गाड़ी में आने के चलते गाड़ी की चेकिंग नही की गई। इस पूरी घटना में बड़े अधिकारी की लापरवाही भी सामने आई है। इस घटना की पुष्टि सीएम सुरक्षा से जुड़े अधिकारी ने की है। इस घटना के बाद एडीजी इंटेलिजेंस ने तत्काल 3 सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया है

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *