Breaking
26 Nov 2026, Thu

रविश अग्रवाल, न्यूज़ राईटर, रायपुर,दिनाँक 29फरवरी2024

 

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट संघ प्रदेश में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग आयोजित करने जा रहा है।IPL के तर्ज पर छग में CCPL नाम से ये टूर्नामेंट में होगा।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च लेवल पर जाने के लिए एक प्लेटफार्म मिलेगा। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इसमें मुख्य रूप से 6 टीमें शामिल होंगी और इसमें सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के ही होंगे। हर टीम में 15 खिलाड़ी होंगे।लीग के कुल 18 मैच होंगे साथ ही इसमें कैटेगिरी A से लेकर D तक होगा।खिलाड़ियों का चयन ऑक्सन के जरिए होगा।छत्तीसगढ प्रिमियर लीग का आयोजन जून जूलाई में होगा।टूर्नामेंट के विजेता को 31 लाख और उपविजेता को 21 लाख रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *