Breaking
28 Nov 2026, Sat

LKG छात्र की मासूम बात से स्कूल में हंगामा, धर्मनिरपेक्ष शिक्षा पर उठे सवाल

बिजनौर 
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के मंडावर इलाके के एक स्कूल में एक महिला ने अपने छोटे बेटे के स्कूल में धर्म के खिलाफ शिक्षा दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला का कहना है कि उसके बेटे को स्कूल में प्रार्थना के बाद 'आमीन' कहने को कहा जाता है, जो उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है।

LKG बच्चे ने बताया, टीचर प्रार्थना के बाद 'आमीन' बोलने को कहती
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मां ने बताया कि उसका बेटा LKG (छोटी कक्षा) में पढ़ता है। एक दिन जब बच्चा घर आया तो उसने खाना खाने से पहले प्रार्थना की और अंत में 'आमीन' कहा। जब महिला ने बच्चे से पूछा कि यह कौन सिखाता है, तो बच्चे ने बताया कि उनकी स्कूल की शिक्षिका प्रार्थना के बाद सभी बच्चों को 'आमीन' बोलने के लिए कहती हैं। महिला ने इस बात पर स्कूल से सवाल किया, तो कक्षा की शिक्षिका ने बताया कि यह पहले होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता। महिला को यह जवाब मान्य नहीं था, इसलिए उसने स्कूल प्रबंधन से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा।

ये भी पढ़ें :  महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

मां ने स्कूल प्रबंधन से मांगा स्पष्टीकरण, इलाके में धार्मिक शिक्षा पर छिड़ी बहस
महिला का कहना है कि स्कूल को बच्चों को धर्म के खिलाफ शिक्षा देने से बचना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो। इस मामले को लेकर स्कूल के बाहर महिला ने जोरदार हंगामा किया। वहीं स्कूल प्रबंधन ने भी माना कि पहले ऐसा होता था, लेकिन अब नहीं। फिलहाल इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन इस घटना ने इलाके में धार्मिक शिक्षा को लेकर चर्चा और बहस छेड़ दी है। लोग चाहते हैं कि स्कूलों में सभी बच्चों को धर्मनिरपेक्ष और संवेदनशील शिक्षा दी जाए। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *