Breaking
13 Nov 2026, Fri

17 सितंबर का राशिफल: जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रखना होगा ध्यान

मेष राशि- आज धैर्य में कमी रहेगी, इसलिए आत्मसंयत रहना जरूरी है। पढ़ाई-लिखाई या कामकाज में छोटे-छोटे व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन किसी मित्र के सहयोग से काम फैलाने और फायदा उठाने के मौके भी मिलेंगे। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा, बस खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। कुल मिलाकर मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता का सहयोग और किसी पुराने मित्र से मदद मिल सकती है। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं और नौकरी में बदलाव के अच्छे संकेत भी हैं।

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य दिन कहा जाएगा। भावनाओं को वश में रखें। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। क्रोध से बचें। घर-परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी बड़े बुज़ुर्ग या कुटुंब से धनलाभ संभव है। रुके हुए पैसे की प्राप्ति हो सकती है और नौकरी में अफसरों का सहयोग भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  22 जनवरी 2025 बुधवार का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को मिलेजुले फल मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन स्वादिष्ट खाने-पीने में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति या निवेश कर सकते हैं। खर्चें बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है। मन में निराशा या असंतोष रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगाएं। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अफसरों से मतभेद भी हो सकते हैं, इसलिए संयम से चलें। आज निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जाएगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। संपत्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है और किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  5 मई 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक किस्मत का हाल, जानें करियर, प्रेम और धन का पूरा अपडेट

तुला राशि- तुला राशि वालों को आज धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने की योजनाएं पूरी होंगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। आज नया वाहन भी खरीद सकते हैं। इस समय निवेश करने से लाभ ही लाभ होगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। खान-पान में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार या नया काम मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन उपहार स्वरूप वस्त्रादि मिलने के योग भी हैं।

धनु राशि- धनु राशि वाले आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन आलस्य भी बढ़ेगा। घर-परिवार की सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। माता का सहयोग मिलेगा और लाभ में वृद्धि संभव है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों को थोड़ा सर्तक रहने की आवश्यकता है। बातचीत में कठोरता आ सकती है, इसलिए संयम जरूरी है। कपड़ों व साज-सज्जा के प्रति रुचि बढ़ेगी। माता से मतभेद हो सकते हैं। धन हानि के योग भी बन रहे हैं। संचित धन में भी कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  गुरु की बदली चाल से चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, अगले 33 दिन धन-करियर के लिए रहेंगे खास

कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज धैर्य से काम लें। वाद-विवाद से दूर रहें। किसी धार्मिक या सत्संग कार्यक्रम में जा सकते हैं। संपत्ति से आय बढ़ेगी, नौकरी में स्थान परिवर्तन और तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। कुल मिलाकर कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ कहा जाएगा। बस थोड़ा सावधानी बरतें।

मीन राशि- मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध से बचें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में दूसरी जगह जाने के योग हैं। आय में वृद्धि होगी लेकिन रहन-सहन पर खर्चा बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *