Breaking
10 Nov 2026, Tue

महादेव ऐप मामला : अब एक्टर साहिल ख़ान की हुई अरेस्टिंग..जगदलपुर से मुम्बई पुलिस ने धरा..होंगे कई ख़ुलासे

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर डेस्क, मुम्बई/ रायपुर, 28 अप्रेल 2024

 

महादेव सट्टाबाजी ऐप केस में एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस की एसआईटी ने जगदलपुर से साहिल को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ़्तारी करने के बाद साहिल खान को मुंबई पुलिस लेकर जा रही है। साहिल खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है।

ये भी पढ़ें :  आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाई

मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। जिसके बाद एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

 

ग़ौरतलब है कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है। एक्टर साहिल खान पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *