Breaking
16 Nov 2026, Mon

PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा: 1.22 लाख करोड़ की सौगात, 15,000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

बांसवाड़ा

राजस्थान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने बांसवाड़ा में केंद्र और राज्य सरकार की 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही 15000 से अधिक नियुक्ति पत्र भी बांटा. 

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाया.
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने राजस्थान के सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 15,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए. इनमें 5770 से अधिक पशु परिचारक, 4190 कनिष्ठ सहायक, 1800 कनिष्ठ प्रशिक्षक, 1460 कनिष्ठ अभियंता, 1200 तृतीय श्रेणी लेवल-2 शिक्षक आदि शामिल हैं.

पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने मिशन मोड में काम के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान दौरे में तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. जिसमें बीकानेर और दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

90,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया : पीएम मोदी

बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नवरात्रि के दौरान शक्ति के नौ रूपों की पूजा की जाती है. और आज ‘ऊर्जा शक्ति’, यानी बिजली उत्पादन से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. भारत की बिजली उत्पादन क्षमताओं का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है… आज 90,000 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया… हर राज्य को महत्व दिया जा रहा है.”

कांग्रेस के समय बिजली गई ,खबर नहीं थी, आई वो खबर थी : पीएम मोदी

ये भी पढ़ें :  आरपीएससी ने घोषित की साक्षात्कार तिथियां, इंतजार हुआ खत्म

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. कहा, “कांग्रेस ने कभी बिजली के महत्व पर ध्यान नहीं दिया. 2014 में जब मुझे सेवा करने का मौका मिला, तब देश में 2.5 करोड़ घर ऐसे थे जिनमें बिजली का कनेक्शन नहीं था. आजादी के 70 साल बाद भी 18,000 गांवों में बिजली के खंभे नहीं थे. बड़े शहरों में घंटों बिजली कटौती होती थी. गांवों में 4-5 घंटे बिजली आने पर जश्न मनाया जाता था. लोग मजाक करते थे, “हमारे यहां बिजली गई वो खबर नहीं है. बिजली आई, वो खबर है…” लोग एक-दूसरे को बधाई देते थे जब उनके यहां एक घंटे के लिए बिजली आती थी… 2014 में हमारी सरकार ने इस स्थिति को बदलने का फैसला किया… हमने भारत के हर गांव में बिजली पहुंचाई. हमने 2.5 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए.”

ये भी पढ़ें :  कोहरे का कहर: आमने-सामने भिड़ीं 7 बसें सहित 10 गाड़ियां, 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

हमारी सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मिले घावों पर मरहम लगा रही : पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार कांग्रेस के भ्रष्टाचार से मिले घावों पर मरहम लगा रही है. कांग्रेस सरकार में राजस्थान पेपर लीक का अड्डा बन गया था. जल जीवन मिशन भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर थे. बलात्कारियों को संरक्षण दिया जा रहा था. बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जैसे क्षेत्रों में अपराध और अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा था. लेकिन जब भाजपा को मौका मिला, तो हमने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया. नई परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं.”

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *