Breaking : बीजेपी प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर रेफर

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई, 2024

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जूदेव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर लाया जा रहा है। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में 2100 साल पुराने किले और महल के संकेत, खुदाई में मिले ऐतिहासिक साक्ष्य

 

मिली जानकारी के अनुसार BJP नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर जिले के बेलगहना जा रहे थे। इस दौरान सरगांव के पास उनकी गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अब बिलासपुर से रायपुर लाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि उनकी हालात अभी खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन में दिखा गुस्सा, कर्मचारियों ने कहा-आज करो, अर्जेंट करो, हमको परमानेंट करो

जानकारी के मुताबिक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव दुर्घटना के वक्त सीट बेल्ट लगाकर बैठे थे, उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल लाया जा रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment