Breaking
23 Nov 2026, Mon

प्रभात मिश्र बने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य…साहित्य, पत्रकारिता और पर्यावरण सेवा में एक प्रतिबद्ध साधक हैं प्रभात 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

 

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को समृद्ध करने में एक सक्रिय स्तंभ, प्रभात मिश्रा को हाल ही में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के सदस्य के रूप में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नामित किया गया है। यह नियुक्ति सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके दशकों लंबे अथक योगदान का एक सार्थक स्वीकारोक्ति है।

 

मिश्रा एक वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, पर्यावरणविद् और समाजसेवी के रूप में विख्यात हैं। उनकी शिक्षा (एम ए समाजशास्त्र और पत्रकारिता ) ने उन्हें सामाजिक सरोकारों और जनसंचार की गहरी समझ दी है। उन्होंने आकाशवाणी, दूरदर्शन और कई राष्ट्रीय चैनलों के माध्यम से जनजागरण का कार्य किया है तथा ‘घर संसार’ जैसे कार्यक्रमों में भाग लेकर भूगर्भ जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को आम जन तक पहुँचाया है।

ये भी पढ़ें :  8 साल के मासूम की सौतेले पिता ने ली जान, पुलिस को अब भी नहीं मिली लाश

साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने ‘महासागर’, ‘दुधाधारी प्रकाश’ सहित कई पुस्तकों की रचना की है, जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास पर प्रकाश डालती हैं। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ राजभाषा स्मारिका’ और ‘मीडिया विमर्श’ जैसी राष्ट्रीय पत्रिका का संपादन भी किया है। ‘सावरकर सौरभ’ और ‘छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक विकास’ जैसे ग्रंथों के संपादन द्वारा उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बल दिया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में खनिज विभाग ने रेत के पांच डम्पर पकड़े, अवैध परिवहन कसी लगाम

 

मिश्रा का कार्यक्षेत्र केवल साहित्य और मीडिया तक सीमित नहीं है। वह एक समर्पित पर्यावरणविद् के रूप में भी जाने जाते हैं-उन्होंने वॉटर वारियर बनकर व्यक्तिगत जल सत्याग्रह अभियान चलाया । खारून नदी के किनारे वृक्षारोपण का नेतृत्व किया और नदी यात्रा आयोजित कर जलाशयों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। नरहरेश्वर सरोवर में गंदे पानी के प्रवेश को रोकने और भगवान बालाजी ट्रस्ट की भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उन्होंने उच्च न्यायालय में जनहित याचिकाएँ दायर कीं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

उन्होंने ग्राम विकास शोध समाधान केंद्र की स्थापना कर किसानों के बच्चों के लिए पुस्तकालय चलाया और जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया।

ये भी पढ़ें :  ड्रोन दीदी अभियान से कृषि क्षेत्र में तकनीक और मातृशक्ति का होगा सशक्त संगम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

उनके बहुमुखी योगदान को देखते हुए उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी है। इस नई भूमिका में वह निश्चित रूप से अपने अनुभव और दूरदर्शिता से पत्रकारिता शिक्षा को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

 

उनकी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के महासचिव अजय शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामना दी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *