अमित शाह का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम, JECC में प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

जयपुर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जयपुर पहुंचे। शाह के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एयरपोर्ट पर उनका हार्दिक स्वागत किया। शाह नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जेईसीसी में आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने जयपुर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में GST बचत उत्सव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन और व्यापारियों को दिए लाभ

गौरतलब है कि देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार लाने वाली तीन नवीन आपराधिक संहिताओं के क्रियान्वयन को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 13 से 18 अक्तूबर, 2025 तक जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके शुभारंभ अवसर पर शाह जयपुर पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-राजभवन में 16 वां आदिवासी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम, "विकसित भारत" के लिए योगदान दें, संस्कृति संरक्षण के मिलकर कार्य करें- राज्यपाल"

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनिया, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment