Breaking
28 Nov 2026, Sat

रायपुर ब्रेकिंग : “मोर संगवारी योजना” चार नवगठित नगर पालिका में होगा योजना का विस्तार, “मोर संगवारी अपॉइंटमेंट” ऐप भी किया जाएगा लॉन्च

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 जुलाई 2024

रायपुर। “मोर संगवारी योजना” का आज चार नवगठित नगर पालिका में योजना का विस्तार होगा। मंदिर हसौद, बाकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया नव गठित नगर पालिका में योजना शुरू होगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव योजना का शुभारंभ करेंगे। जानकारी के अनुसार बताया गया कि “मोर संगवारी अपॉइंटमेंट” ऐप भी लॉन्च किया जायगा। ऐप से तत्काल अपॉइंटमेंट के लिए आवश्यक दस्तावेजो की जानकारी मिल पाएगी।

ये भी पढ़ें :  कोरबा में कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत

इस योजना के माध्यम से 27 तरह की सुविधा बिना कार्यालय जाए नागरिकों को उपलब्ध होंगे। 14 नगर निगम, 44 नगर पालिकाओं और 2 नगर पंचायत में योजना संचालित हैं, टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करके नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *