Breaking
20 Nov 2026, Fri

देश में बन गया कम दबाव का क्षेत्र, अगले 7 दिन इन राज्यों में बरसेंगे मूसलाधार बारिश के बादल

केरल
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों से दूर लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे में एक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। ऐसे में अगले सात दिनों के दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तटीय एवं दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने वाली है।

पूर्व और पूर्वोततर व मध्य भारत की बात करें तो 19-23 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 23 अक्टूबर को मिजोरम में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। 19-21 अक्टूबर के दौरान ओडिशा, 19-25 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार में बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है। 21 से 23 अक्टूबर के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, 20 से 24 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में, 19-23 अक्टूबर के दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने की संभावना है। पश्चिम भारत की बात करें तो अगले तीन दिनों के दौरान कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली : द्वारका के अपार्टमेंट में भीषण आग, तीन लोग बिल्डिंग से कूदे नीचे, तीनों की मौत

वहीं, 21 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की भी संभावना है। विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए तमिलनाडु और केरल के कोयंबटूर, नीलगिरी, इरोड, तिरुप्पुर, थेनी और तेनकासी जिलों के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की-मध्यम बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं। 16 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी मानसून के आगमन के बाद से तमिलनाडु में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें :  मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत, 'खुला' के लिए अब जरूरी नहीं पति की इजाज़त – HC का फैसला

इस बीच, तमिलनाडु में दर्ज की गई वर्षा की मात्रा पर, मौसम कार्यालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में नीलगिरी के कोथागिरी जिले में अधिकतम 14 सेमी बारिश हुई, जबकि मयिलादुथुराई जिले के सिरकाली में सबसे कम 1 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने रविवार को बुलेटिन में कहा कि ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है और समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। बुलेटिन में कहा गया है, "इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर, 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक अवदाब के रूप में केंद्रित होने की संभावना है।"

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *