उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 3 अगस्त 2024
रायपुर I बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बयना दिया है, नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कहा है कि…संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की निश्चित रूप से इसमें भूमिका होने वाली है। कार्यकर्ता भी इसकी तैयारी कर रहे हैं।
निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर कहा :-
समय आने दीजिए हर चीजों का समय होता है, हर चीजों का समय पर निर्णय होता है। आगे बोले कि आने वाले समय में निगम मंडल का भी गठन होगा
हरेली तिहार को लेकर नितिन नबीन ने कहा :-
राज्य देश की सांस्कृतिक चीजों को मनाते रहे हैं। हमारे विरासत को बचाने का प्रयास हमने हमेशा किया है। कांग्रेस ने हमेशा चोट पहुंचाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ हो या भारतीय संस्कृति हर विरासत को चोट पहुंचाया, यही स्थिति है कि कांग्रेस का अस्तित्व समाप्ति की ओर है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव को लेकर कहा :-
कांग्रेस की उम्मीदें तो राजनांदगांव को भी लेकर थी, कांग्रेस की हर जगह बड़ी-बड़ी उम्मीदें होती है, उम्मीद के साथ कर्म भी करना पड़ता है, जब काम ही नहीं किया तो फिर उम्मीद क्यों करना।