Breaking
26 Nov 2026, Thu

राज्यसभा चुनाव में NC की बड़ी जीत, तीन सीटें झटकीं; BJP के सत शर्मा ने बढ़ाई पार्टी की लाज

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। सभी 86 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। वोटिंग के बाद मतगणना भी शुरू हो गई है। तीन सीटों पर चुनाव परिणाम सामने आ गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान, शम्मी ओबराय और सज्जाद किचलू ने जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की सीटों पर जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें :  न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

बता दें कि वोट डालने का समय शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था। पांच बजे से वोटिंग की गिनती शुरू हो गई थी। चारों सीटों का परिणाम सामने आ गया है। तीन सीटों पर एनसी और एक सीट पर बीजेपी ने बाजी मारी है।  
 
सज्जाद गनी लोन ने दी प्रतिक्रिया
पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक फिक्सड मैच था। अच्छा हुआ, मैंने मतदान में भाग नहीं लिया, अन्यथा मेरे पर भी आरोप लगता।

ये भी पढ़ें :  निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

मतदान का जो पैटर्न है, उसे देखते हुए सत्ताधारी दल पर पर ही सवाल पैदा होता है। वह अपने तीसरे उम्मीदवार शम्मी ओबेराय के पक्ष में 28 या 29 वोट ही डलवाती। तीन अतिरिक्त वोट क्यों? भाजपा चौथी सीट के लिए चुनाव लड़ रही थी। लोन ने क्रॉस-वोटिंग, रिजेक्टेड बैलेट और दोनों पक्षों के बीच संभावित मिलीभगत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पूरी वोटिंग प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो में होगी मंत्रि-परिषद की बैठक

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *