Breaking
13 Nov 2026, Fri

निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन

भोपाल
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत आज 12 नवंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप फोटो निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया गया। प्रारूप मतदाता सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश की वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर भी उपलब्ध है। इस संबंध में राज्य एवं जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैठक में आम आदमी पार्टी से श्री राघव पटेल, बहुजन समाज पार्टी से एडवोकेट श्री सुधीर उबनारे, भारतीय जनता पार्टी से श्री एस.एस. उप्पल तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री जे.पी. धनोपिया एवं श्री ललित सेन उपस्थित रहे। प्रतिनिधियों को फोटो रहित निर्वाचक नामावली की सॉफ्ट कॉपी हार्ड डिस्क के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। साथ ही पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए दिल्ली-कोलकाता की बड़ी भिड़ंत

प्रदेश में अब 72 हजार 36 मतदान केंद्र
मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत प्रदेश में 127 नवीन मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जबकि 21 मतदान केंद्र विलोपित किए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 72 हजार 36 हो गई है।

12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त होंगी
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है। दावे एवं आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। इसके लिए 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर को विशेष अभियान आयोजित किए जाएंगे। विशेष अभियान के लिए अवकाश के दिनों का चयन किया गया है ताकि नागरिकों को सुविधा रहे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

ये भी पढ़ें :  विकसित भारत का रोड़मैप है केंद्रीय बजट : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा कराएं नाम दर्ज
निर्वाचन विभाग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने तथा पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है। साथ ही ऐसे सभी युवा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, उनसे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की गई है। इसके लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं वोटर पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नाम जुड़वाने एवं ईपिक कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया निःशुल्क है। मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए निर्वाचन हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  जीरो पेंडेंसी माह में दावा निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य पर मध्यप्रदेश को बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला प्रथम पुरस्कार

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *