Breaking
12 Nov 2026, Thu

इंदौर में फिर बम से उड़ाने की धमकी, महापौर सचिवालय को मिला धमकी भरा संदेश; पुलिस अलर्ट

 इंदौर

सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को शहर में होने वाले लाइव कांसर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल के जरिए मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले भी महापौर कार्यालय और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें :  मंदिर के बाहर रो रही महिला की मंत्री विश्वास सारंग ने सुनी व्यथा, आर्थिक सहायता और रोजगार का दिया भरोसा

धमकी भरा मेल मिलने की सूचना महापौर ने तुरंत पुलिस को दी। देर शाम बम निरोधक दस्ता महापौर सचिवालय पहुंचा और जांच शुरू की। करीब 45 मिनट चली जांच में सचिवालय में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। महापौर गुरुवार सुबह ही दिल्ली से लौटे हैं।

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *