Breaking
12 Nov 2026, Thu

अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग में रोहित सिंह ने दो कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को किया गौरवान्वित : मंत्री कुशवाह

भोपाल
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अंतर्राष्ट्रीय पैरा आर्म रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक विजेता ग्वालियर के श्री रोहित सिंह एवं विश्व स्तर पर चौथी रैंक प्राप्त करने वाली उनकी बहन सुश्री खुशी लहरिया का गुरुवार को चार इमली स्थित अपने कार्यालय में सम्मान किया। मंत्री श्री कुशवाह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दोनों भाई-बहन ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से देश एवं मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियाँ प्रदेश के दिव्यांग एवं युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

ये भी पढ़ें :  हृदयम एमपी पहल प्रदेश में वेलनेस टूरिज्म के इको सिस्टम को विकसित करने का प्रयास-प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

पैरा रेसलर श्री रोहित सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित 47वीं वर्ल्ड आर्म रेसलिंग एवं 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में दो कांस्य पदक अर्जित किए। उन्होंने ताशकंद, उज्बेकिस्तान में वर्ल्ड पैरा आर्म रेसलिंग कप में स्वर्ण पदक तथा एशियन चैंपियनशिप में एक स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक जीते। वर्ष 2025 में बुल्गारिया विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त गुजरात एवं केरल की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दो-दो स्वर्ण पदक तथा ग्वालियर में आयोजित ऑल इंडिया (पीएएफआई) पफी कप में दो स्वर्ण पदक सहित चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब हासिल किया।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में ट्रैवल एजेंसी की आड़ में 20 लाख के नकली नोट छापने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, बुरहानपुर में RMO रह चुका

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर डेफ एथलीट सान्या डोंगरे ने बढ़ाया प्रदेश का मान
मध्यप्रदेश की गौरव एवं इंदौर की प्रतिभाशाली बेटी अंतर्राष्ट्रीय डेफ एथलीट सुश्री सान्या डोंगरे ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है। सुश्री सान्या डोंगरे का भी मंत्री  कुशवाह ने आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि सान्या डोंगरे ने एशिया पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप, मलेशिया-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक अपने नाम किए। इसके पूर्व वर्ष 2024 की एशिया पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी उन्होंने 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके अतिरिक्त गुजरात, केरल, इंदौर सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने अनेक पदक अर्जित किए हैं। मंत्री कुशवाह ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री सान्या डोंगरे, रोहित सिंह तथा खुशी लहरिया भविष्य में भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *