Breaking
13 Nov 2026, Fri

डीजी जेल वरुण कपूर की अभिनव पहल, भाईदूज पर प्रदेश की जेलों में भाई-बहनों का हुआ भावुक मिलन

लगभग 6 हजार बंदियों से मिले 20 हजार परिजन
जेल प्रशासन ने खुली मुलाकात के किए विशेष इंतजाम

भोपाल
भाईदूज के पावन पर्व पर प्रदेश की जेलों में भाई-बहन के प्रेम, आत्मीयता और स्नेह के भावुक दृश्य देखने को मिले। जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर के प्रयासों से प्रदेश की जेलों में बंदियों को अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने का अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष खुली मुलाकात की अभिनव पहल की गई। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश की तीन केंद्रीय जेलों—ग्वालियर, सागर एवं सर्किल जेल शिवपुरी तथा इनके अधीनस्थ जेलों में विशेष मुलाकात का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें :  पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 45 दिन में 'सिया' मौन रही, तो मुख्य सचिव लेंगे फैसला

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने बंदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं और उनके माथे पर तिलक लगाकर स्वस्थ, सुखी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, महिला बंदियों से मिलने उनके भाई एवं अन्य परिजन भी पहुंचे। लंबे समय बाद अपने परिजनों एवं 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों से मिलकर बंदियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। भाई-बहनों के मिलन के दौरान कहीं मुस्कान तो कहीं खुशी के आंसुओं ने माहौल को भावुक बना दिया।

ये भी पढ़ें :  सागर वालों के लिए रेलवे का तोहफा, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस से दिल्ली का सफर आसान

जेल महानिदेशक श्री वरुण कपूर के मार्गदर्शन में जेल प्रशासन द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गईं। बंदियों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेल परिसर के खुले स्थानों में मुलाकात की व्यवस्था की गई। साथ ही कड़ी सुरक्षा एवं सतत निगरानी के बीच सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

प्रदेश की विभिन्न जेलों में आयोजित इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत लगभग 6 हजार बंदी भाई-बहनों से उनके करीब 20 हजार परिजनों ने मुलाकात की। संपूर्ण आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण पारिवारिक वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़ें :  आगामी बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को यूल एंड पॉवर परचेस एडजस्टमेंट चार्ज भी बिल में देना होगा

इस पहल से जेलों में निरुद्ध बंदियों को अपने परिवार के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर मिला। यह पहल जेल प्रशासन की मानवीय संवेदनशीलता, बंदियों के पारिवारिक एवं भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखने तथा सुधारात्मक दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता का सराहनीय उदाहरण है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *