Paris Olympic 2024 : विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, भारत स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर

 

खेल डेस्क, न्यूज राइटर, 07 अगस्त, 2024

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में 50 किग्रा वर्ग में फाइनल में एंट्री कर ली है। इस तरह भारत गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर है। विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन को 5-0 से हराया। विनेश के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे थे। रियो ओलंपिक 2016 में भी वह चोट के कारण मेडल तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में भी वह क्वार्टरफाइनल में हार गईं थी। लेकिन अब वह तरोताजा बनकर सामने आई हैं।

ये भी पढ़ें :  उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सनातन धर्म पर खुलकर अपनी राय रखते हैंम उतरे हिंदुओं के सम्मान में

विनेश ने 2016 रियो खेलों में ओलंपिक में डेब्यू किया था। 2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में घुटने की चोट से उनकी मेडल की उम्मीद टूट गई थी। घुटने में चोट लगने के कारण वह 48 किग्रा के क्वार्टरफाइनल में चीन की सुन यानान से हार गईं। इसके बाद वह 2020 में टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में 53 किग्रा वर्ग में वेनेसा कलादज़िंस्काया से हार गईं थी। विनेश लगातार तीन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान भी बन गईं हैं।

ये भी पढ़ें :  PF का ‘गेम ओवर’? घर, इलाज और बच्चों की शादी में अब क्या बनेगा सहारा

 

7 अगस्त को फाइनल

विनेश का फाइनल मैच अब 7 अगस्त को खेला जाएगा। फाइनल में उनका सामना यूएस ए की सारा सारा हिल्डेब्रांट से होगा। यह मैच रात 11 बजकर 23 मिनट पर खेला जाएगा। अगर विनेश यहां मुकाबला जीत लेती है तो वह गोल्ड मेडल अपने नाम कर लेंगी। देखना होगा कि वह फाइनल में कैसा परफॉर्म करती हैं।

ये भी पढ़ें :  छतीसगढ़ के रामभक्तों को श्री रामलला का दर्शन कराने आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या रवाना

 

शुभकामना संदेश : न्यूज राइटर की टीम विनेश फोगाट जी को मैच के लिए अग्रिम बधाई, शुभकामनाएं देती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment