Breaking
26 Nov 2026, Thu

भारत A बनाम दक्षिण अफ्रीका A: सिराज-कुलदीप और बावुमा-क्लासेन की तैयारी पर होंगी निगाहें

बेंगलुरु
भारत ए के कप्तान ऋषभ पंत पहले मैच की तरह अपनी फॉर्म और फिटनेस बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी गुरुवार से यहां तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच में लाल गेंद से महत्वपूर्ण मैच अभ्यास हासिल करने की कोशिश करेंगे।

पंत ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के इसी मैदान पर पिछले सप्ताह खेले गए पहले मैच में विकेटकीपर के रूप में 139.3 ओवर बिना किसी परेशानी के खेले और साथ ही बल्लेबाज के रूप में 133 गेंदें खेली। उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी फॉर्म का भी अच्छा परिचय दिया। फिटनेस की चिंता पूरी तरह से पीछे छूट जाने के बाद बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अब 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले एक बार फिर अपने खेल के चरम पर पहुंचने की कोशिश करेगा। सिराज, केएल राहुल और कुलदीप स्वदेश लौटने से पहले भारत के ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे का हिस्सा थे और अब वे दक्षिण अफ्रीका ए जैसी प्रतिस्पर्धी टीम के खिलाफ अपने लाल गेंद के कौशल को निखार सकते हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब श्रृंखला बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ये भी पढ़ें :  टेस्ट से दूरी, ODI को प्राथमिकता—विराट कोहली पर संजय मांजरेकर का तीखा बयान

बल्लेबाजों के नजरिए से, दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाजों ने पहले मैच के अंतिम दिन शॉर्ट पिच गेंद की रणनीति का अच्छा इस्तेमाल किया और पंत सहित अधिकतर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। दक्षिण अफ्रीका की सीनियर टीम 14 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में इस रणनीति पर चलती है या नहीं यह तो समय ही बताएगा लेकिन उसके कप्तान बावुमा यहां फिर से इसको परखने की कोशिश कर सकते हैं। यहां की पिच से तेज गेंदबाजों को लगातार उछाल के रूप में काफी मदद मिल रही है और अगर दक्षिण अफ्रीका अपनी रणनीति पर कायम रहता है तो फिर यहां खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों को दो सप्ताह बाद कागिसो रबाडा और मार्को यानसन जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करने से पहले अच्छी तैयारी का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  सरफराज ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत पर दिया बयान, कहा- भारत कुछ भी नहीं था

भारत ए के पास भी प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज हैं और आकाश दीप भी टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शामिल प्रसिद्ध और आकाश ने अपना अंतिम टेस्ट मैच ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में खेला था। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो पिंडली में खिंचाव के कारण हाल ही में पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे बावुमा लय हासिल करने के लिए बेताब होंगे।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी साइप्रस यात्रा पर जा रहे, यह 23 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा

टीम इस प्रकार है:
भारत ए:
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, कुलदीप यादव।

दक्षिण अफ्रीका ए: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ।

मैच सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *