Breaking
19 Nov 2026, Thu

कुनिका सदानंद के एक्स को मिला ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर, रिपोर्ट्स में खुलासा

मुंबई

बिग बॉस 19 में मेकर्स इस सीजन को और मसालेदार बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू को शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऑफर दिया गया है। वैसे तो शो 7 दिसंबर को खत्म होना था, लेकिन TRP अच्छी होने की वजह से इसे चार हफ्ते और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब मेकर्स शो में तीसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नए चेहरों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम कुमार सानू का सामने आ रहा है।

ये भी पढ़ें :  Bigg Boss 19: अरमान को देखकर फूट-फूटकर रोए अमल मलिक, शहबाज पर छूटी हंसी

इस खबर के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह सिर्फ उनकी एंट्री नहीं है। दरअसल, बिग बॉस की कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के साथ कभी कुमार सानू का नाम जोड़ा गया था। दोनों के रिलेशन की खबरें उस वक्त खूब चली थीं और कुनिका ने खुद कई इंटरव्यूज में ये बात मानी थी कि वह और कुमार सानू रिलेशनशिप में थे और उन्हें नहीं पता था कि वह पहले से ही शादीशुदा है।

ये भी पढ़ें :  ब्रह्ममुहूर्त के सपनों का रहस्य: 5 भाग्यशाली संकेत जो बदल सकते हैं आपका भविष्य

अगर सच में कुमार सानू घर में दाखिल होते हैं, तो कुनिक्का के सामने पुराने रिश्तों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में घर के अंदर नई टकरार, इमोशनल मोमेंट्स और खुलासों की पूरी संभावना है।

बता दें, अभी तक मेकर्स ने इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस पहले से ही कयास लगाने में जुट गए हैं कि अगर ये एंट्री होती है तो शो में बवाल तय है।

ये भी पढ़ें :  चार कलाकारों को 'खतरों के खिलाड़ी 15' के लिए किया अप्रोच

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *