भोपाल
ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विभिन्न बिजली कम्पनियों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा। विभाग सदैव कर्मचारियों एवं उनके संगठनों की माँगों के प्रति संवेदनशील रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात गुरुवार को मंत्रालय में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियो के साथ चर्चा के दौरान कही।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि आप सभी के सहयोग से विभाग का प्रदर्शन सुधर रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कम्पनी को प्राफिट में लाने के लिये प्रेरित करें। मंत्री तोमर ने कहा कि पहले भी कर्मचारियों की विभिन्न माँगों जैसे कैशलेस मेडीक्लेम, मकान किराया भत्ता, ओवर टाइम भत्ता सहित विभिन्न माँगों को पूरा किया गया है। आज आप लोगों द्वारा जो माँगें एवं सुझाव दिये गये हैं, उन पर गहन विचार कर अधिकारियों द्वारा परीक्षण कराया जायेगा तथा यथोचित निर्णय लिया जायेगा।
प्रमुख सचिव ऊर्जा मनीष सिंह ने कहा कि अकारण किसी मीटर रीडर को हटाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता दी जायेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु पर बीमा राशि 4 लाख रुपये को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर सहित अन्य प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस दौरान सचिव श्रम रघुराज राजेन्द्रन, ऊर्जा विभाग के ओएसडी मंदार पुराणिक एवं संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com