Breaking
26 Nov 2026, Thu

ऑटो चालक ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर किया नर्स पर हमला, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, कोरबा, 17 अगस्त 2024

कोरबा। कोरबा जिले में रहने वाली महिला निजी अस्पताल में नर्स है। वह यहां सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे उसने घर जाने के लिए अपने पति को नेहरू चौक के पास बुलाया था। नर्स नेहरू चौक पहुंची ही थी कि चौक के पास पहले से ही नर्स का परिचित का आटो चालक और उसके परिवार के लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से चलने वाली 34 ट्रेनें कैंसिल, 10 मार्च तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखिए पूरी लिस्ट

आटो चालक की पत्नी ने अपने पति से अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए नर्स से गाली-गलौज की। साथ ही अपने पति से संबंध तोड़ने के लिए कहा। नर्स ने उसे समझाइश देकर शांत रहने के लिए कहा। इसी बीच आटो चालक ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर नर्स की पिटाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम

मारपीट के बीच नर्स का पति वहां पहुंच गया। घायल महिला वहां से किसी तरह बचकर अपने पति के साथ रिश्तेदार के घर चली गई। तबीयत ठीक होने के बाद उसने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *