Chhattisgarh : उत्तरप्रदेश में हुए बलरामपुर के कांवड़ियों के हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, बोले – “ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ…”
रायपुर। उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल हुए हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुःखद खबर आ रही है।
उन्होंने कहा कि, कौशाम्बी जिला प्रशासन द्वारा घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देशित किया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com