राजधानी रायपुर में दिखेगी सेना की शक्ति : रायपुर में पहली बार सेना दिखाएगी हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति, CM साय बोले : “…राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी…”

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार सेना के अदम्य साहस और कौशल को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका छत्तीसगढ़ वासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जानकारी देते हुए बताया कि, मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार और सैन्य समान को प्रदर्शित करेंगे।

ये भी पढ़ें :  हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सावित्री जगत ने निकाली रैली, उत्तर विधानसभा से भरा नामांकन, किया जीत का दावा

उन्होंने कहा कि, इस प्रकार की सैन्य प्रस्तुति छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित की जाएगी। हमारे प्रदेश के युवाओं को सेना के बारे में जानने और उनके सैन्य कौशल को देखने समझने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment