पीयूष गुप्ता, न्यूज राइटर, रामानुजगंज, 18 अगस्त 2024
रामानुजगंज कोलकाता के अस्पताल में ड्यूटीरत महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसके पश्चात उसकी हत्या के खिलाफ 100 बिस्तर अस्पताल के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा एक दिवस का GV आंदोलन ओपीडी बंद कर केवल ईमरजेंसी सेवा प्रदान कर की गई। जिसमें सभी डॉक्टर, स्टाफ़ नर्स,सीएचओ, आरएचओ एवं अन्य सभी वर्ग के कर्मचारी तथा अधिकारी शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में कहा कि घटना में शामिल है उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाए एवं मेडिकल एक्ट के तहत क़ानून बनाये जाए जिसमे अगर ऐसी घटना होती है, तो तुरंत उस पर कार्यवाही हो, जिससे बिना डर के हम सभी स्टाफ ड्यूटी निर्भय हो कर लोगों के सेवा कर सकें।
आंदोलन में डॉ. हेमंत दीक्षित, डॉ. शरद चंद गुप्ता, डॉ. अनामिका गुप्ता, डॉ.सकिन्दर गुप्ता, डॉ.दिनेश, डॉ.उपेंद्र सोनी, डॉ.साक्षी नाग, डॉ. अमिता खलखो, डॉ.सृष्टि कछप, रंजन गुप्ता, विकास गुप्ता, उपेंद्र रजक, विवेकानंद गुप्ता, सिल्की कटियार, कृष्णा पैकरा, सेवा लकड़ा, दुर्गेश्वरी तिवारी, दीपा पाण्डे सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com