Breaking
14 Nov 2026, Sat

ऐतिहासिक हार के बाद छलका पंत का दर्द, बोले– घर पर किसी टीम को हराना आसान नहीं

नई दिल्ली 
भारत के कार्यवाहक कप्तान ऋषभ पंत का गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐतिहासिक हार झेलने के बाद दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि घर पर किसी भी विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। साउथ अफ्रीका ने बुधवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे मुकाबले में 408 रनों से विजयी परचम फहराया। यह भारतीय टीम की टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार है। साउथ अफ्रीका ने भारतीय सरजमीं पर 25 सालों के बाद टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण पंत ने पहले टेस्ट के बाद दूसरे मैच में भारत की कमान संभाली। गिल के पहले टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में जकड़न आ गई थी। वह गुवाहाटी टेस्ट से बाहर रहे।

ये भी पढ़ें :  विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का जलवा, नीलम सिरोही और काजल धोचक ने जीते ऐतिहासिक रजत पदक

पंत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा होने के बाद कहा, ''यह निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। हमें विपक्षी टीम को श्रेय देना होगा। उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन आप घर पर खेलते हुए विपक्षी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपना माइंडसेट क्लियर रखना था। भविष्य में हमें इससे सीखना होगा और बेहतर होना होगा। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला। क्रिकेट में आपको एक टीम के तौर पर मौके भुनाने होते हैं। हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हम पूरी सीरीज हार गए। सकारात्मक बात यह रहेगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान दें और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे।''

ये भी पढ़ें :  आईसीसी सम्मान: सितंबर में बने अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना माह के सर्वोत्तम खिलाड़ी

गुवाहाटी में भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 201 रन पर आउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। बता दें कि यह तीसरा अवसर है जबकि किसी टीम ने भारत का उसकी धरती पर सूपड़ा साफ किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2000 में 2-0 से जबकि पिछले साल न्यूजीलैंड ने 3-0 से सीरीज जीती थी। इस पराजय से भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी करारा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें :  दर्द में थीं सानिया मिर्जा, आया पैनिक अटैक; PAK क्रिकेटर संग 14 साल की शादी टूटने पर बयां किया दर्द

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *