Breaking
26 Nov 2026, Thu

Mahindra XEV 9S लॉन्च: पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, कीमत 19.95 लाख

मुंबई 

 Mahindra & Mahindra ने करीब एक साल पहले अपनी पहली 'इलेक्ट्रिक ओरिजिन' एसयूवी की शुरुआत की थी, जिसके बाद अब कंपनी ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी), Mahindra XEV 9S को लॉन्च कर दिया है, जिसके Pack One Above वेरिएंट की शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये है.

कार निर्माता कंपनी के इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो में इस नए मॉडल को टॉप पर फिट गया है. Mahindra XEV 9S कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी चालित कार है, और इसके bespoke EV आर्किटेक्चर पर आधारित तीसरी कार है.

Mahindra & Mahindra ने जानकारी दी है कि पैक टू एबव की कीमत 24.45 लाख रुपये (70 kWh) और 25.45 लाख रुपये (79 kWh) होगी, पैक थ्री की कीमत 27.35 लाख रुपये और पैक थ्री एबव की कीमत 29.45 लाख रुपये (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) है. XEV 9S की टेस्ट ड्राइव 5 दिसंबर से शुरू होगी, जबकि इसकी बुकिंग 14 जनवरी को शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें :  डोजियर में कबूलनामा- भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान में 9 आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया था

Mahindra XEV 9S का डिजाइन
इस कार के एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो पहली नजर में Mahindra XEV 9S दहन-इंजन वाले XUV700 के समान दिख सकती है, क्योंकि यह एक समान सिल्हूट को अपनाता है. हालांकि, स्टाइलिंग टच इसे XEV 9E के काफी करीब ले जाता है.

आकार के बारे में बात करें तो Mahindra XEV 9S काफी हद तक XUV700 के समान है, इसकी ऊंचाई लगभग समान (1,745 मिमी) है लेकिन इसका व्हीलबेस थोड़ा लंबा 2,762 मिमी है.

ये भी पढ़ें :  बारिश का महासंकट: 30 जुलाई से 3 अगस्त तक भीषण वर्षा का हाई अलर्ट

Mahindra XEV 9S का पावरट्रेन
मौकेनिकल तौर नई Mahindra XEV 9S कमोबेश XEV 9E के समान है, क्योंकि यह समान इंग्लो आर्किटेक्चर पर आधारित है. इसके साथ ही इसमें समान बैटरी विकल्प – 59 kWh और 79 kWh का इस्तेमाल ही किया गया है.

Mahindra XEV 9S को पावर देने के लिए इसमें वहीं मोटर सेटअप मिलता है, जो अन्य इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी में पाए जाते हैं. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 228 बीएचपी की पावर और 282 बीएचपी का पावर प्रदान करती है, जबकि टॉर्क सभी वेरिएंट के लिए 380 एनएम पर एक समान है.

ये भी पढ़ें :  इंदौर की बेटी सपना शर्मा ने जीता पैराताइक्वांडो में चौथा नेशनल गोल्ड, दिव्यांगता को बनाया ताकत

Mahindra के मुताबिक, यह Mahindra XEV 9S को 70 लाख रुपये से कम कीमत वाली सबसे तेज सात सीटों वाली एसयूवी बनाने में मदद करता है, जिसकी टॉप स्पीड 202 किमी प्रति घंटा है. इस कार का 228 बीएचपी मॉडल 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 7.9 सेकंड में हासिल कर सकता है, और इसका 282 बीएचपी वर्जन इस रफ्तार को हासिल करने के लिए 7 सेकंड लेता है. हालांकि, Pack Two Above पर एक तीसरा बैटरी विकल्प – एक 70 kWh यूनिट मिलता है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *