Breaking
23 Nov 2026, Mon

जो रूट ने शतक से बचाई हेडन की नंगे दौड़ने की हालत, फैंस में खुशी की लहर

 ब्रिस्बेन

इंग्लैंड के स्टार बैटर जो रूट ने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला शतक जड़ दिया. इससे सबसे ज्यादा राहत केवल इंग्लैंड टीम को ही नहीं मिली, बल्क‍ि मैथ्यू हेडन भी इससे खुश हैं.. 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट महान बल्लेबाज रहे मैथ्यू हेडन ने मजाक-मजाक में यह साहसिक वादा कर दिया था कि अगर रूट इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं लगा पाए, तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में न्यूड घूमेंगे. 
यह भी पढ़ें: … तो MCG के मैदान में न्यूड दौड़ते मैथ्यू हेडन, जो रूट के एशेज शतक ने बचाया, इस IPL टीम ने तो मौज ले ली

रूट ने शानदार अंदाज में शतक लगाकर न सिर्फ इंग्लैंड की पारी संभाली, बल्कि हेडन को भी एक बड़ी 'शर्मिंदगी' से बचा दिया. अब इस पर हेडन की बेटी ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार तरीके से प्रतिक्रिया दी और रूट को 'सबकी आंखें बचाने' के लिए धन्यवाद कहा.

ये भी पढ़ें :  गोवा हादसे के बाद सख्ती: दिल्ली में क्रिसमस-न्यू ईयर पार्टियों में पटाखों पर पूरी तरह रोक

एक दिन पहले गुरुवार को ब्रिसबेन के गाबा मैदान में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मौजूदा एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट ने पहले दिन शतक ठोका। अपने करियर का 40वां टेस्ट शतक। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक का सूखा भी खत्म किया। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहला टेस्ट शतक। लेकिन उनके शतक से सबसे बड़ी राहत की सांस ली ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मैथ्यू हेडन ने। वह तो खुशी से झूम उठे। उन्होंने वादा किया था कि अगर जो रूट मौजूदा एशेज सीरीज में शतक नहीं लगा पाते हैं तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में नंगा होकर दौड़ेंगे।

ये भी पढ़ें :  चंडीमंदिर में मानवता की मिसाल, अंगदान से 14 साल के बच्चे को मिला नया दिल

जो रूट ने इस ऐतिहासिक शतक को पहले दिन के खेल के आखिरी सेशन में पूरा किया। उन्होंने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर चौका जड़कर ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। उसके बाद तो गाबा में मौजूद इंग्लैंड के फैंस जैसे पागल हो गए। पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।

जो रूट के शतक पर प्रतिक्रिया देते हुए हेडन ने कहा, 'ग्रेट डे जो। आपको बधाई। मुझसे ज्यादा ये किसी के लिए मायने नहीं रखता। 10 अर्धशतक और आखिरकार ये एक शतक। शानदार।'

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए थे। जो रूट 135 रन बनाकर नाबाद थे और उनका साथ दे रहे थे जोफ्रा आर्चर जो 32 रन पर नाबाद थे। हालांकि शुक्रवार को दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 334 रन पर खत्म हो गई। जो रूट 206 गेंदों में 138 रन पर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर 36 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। वह इंग्लैंड की पहली पारी में जो रूट और जैक क्रॉली के बाद सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे। क्रॉली ने 76 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें :  इंदौर-देवास रोड: तीन महीने में तीसरी बार जाम, वाहन चार घंटे तक फंसे रहे

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कमाल किया और पारी में 6 विकेट झटके। माइकल नेसर, स्कॉट बोलैंड और ब्रेंडन डॉजेट को 1-1 सफलताएं मिली।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *