Breaking
26 Nov 2026, Thu

IND vs SA: विराट कोहली की सेंचुरी हैट्रिक? विशाखापट्टनम में बना हैरान करने वाला रिकॉर्ड

नई दिल्ली 
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्जा हो जाएगा। भारत ने पहला मैच 17 रनों से जीता जबकि साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में चार विकेट से बाजी मारी। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली बैक टू बैक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने रांची में 120 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और सात छक्के हैं। उन्होंने रायपुर में 93 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। 37 वर्षीय कोहली की नजर अब सेंचुरी की हैट्रिक पर होगी।

ये भी पढ़ें :  चिन्नास्वामी स्टेडियम खतरे में! रिपोर्ट से उजागर हुई सुरक्षा खामियां, महिला वर्ल्ड कप और IPL मैचों पर संकट

दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ एक बार सेंचुरी की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने यह कारनामा 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में अंजाम दिया था। कोहली तब भारतीय टीम के कप्तान भी थे। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 गेंदों में 140 रन जोड़े। यह मुकाबला गुवाहाटी में हुआ था। उन्होंने विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे में 129 गेंदों में नाबाद 157 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। यह मैच टाई हो गया था। कोहली ने तीसरे मुकाबले में 119 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने चौथे मैच में 16 जबकि पांचवें वनडे में नाबाद 33 रन बनाए। कोहली प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।
कोहली का विशाखापट्टनम रिकॉर्ड चौंकाएगा!

ये भी पढ़ें :  आईपीएल के नए सत्र से पहले राजस्थान रॉयल्स ने किया बड़ा फैसला, संजू सैमसन मौजूद, किसको सौंपी कमान

कोहली का विशाखापट्टनम के मैदान पर वनडे रिकॉर्ड चौंकाने वाला रहा है। उन्होंने यहां अभी तक 7 वनडे मैचों में 97.83 के औसत से 587 रन बनाए हैं। यह कोहली के भारत में किसी एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम के बाद घर पर सबसे ज्यादा रन पुणे के एमसीए स्टेडियम (551) में जोडे़ हैं। कोहली के बल्ले से विशाखापट्टनम में दो शतक निकली है। उन्होंने 99 रनों की पारी भी खेली है। उन्होंने यहां दो अर्धशतक लगाए हैं। कोहली इस मैदान पर मार्च 2023 के बाद वनडे खेलने उतरेंगे। उस वक्त स्टार क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 35 गेंदों में चार चौकों के जरिए 31 रन जुटाए थे।

ये भी पढ़ें :  धोनी फिल्म ने बदल दी जिंदगी! उस्मान तारिक ने छोड़ी नौकरी, अब बना भारत के लिए बड़ा खतरा

विशाखापट्टनम में कोहली की वनडे पारियां
118 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2010
117 बनाम वेस्टइंडीज, 2011
99 बनाम वेस्टइंडीज, 2013
65 बनाम नयूजीलैंड, 2016
157* बनाम वेस्टइंडीज, 2018
0 बनाम वेस्टइंडीज, 2019
31 बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, 2023

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *