Breaking
27 Nov 2026, Fri

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तारीखें घोषित, 6 मार्च को पहला अमृत स्नान, जानें पूरा शेड्यूल

Haridwar Ardh Kumbh 2027: साल 2027 में हरिद्वार में आस्था का बड़ा संगम देखने को मिलेगा. अर्धकुंभ मेले के दौरान गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी. कोई पुण्य कमाने के लिए गंगा में डुबकी लगाएगा, तो कोई खास स्नान पर्वों पर हरिद्वार पहुंचने की तैयारी करेगा. इस मेले में कई बड़े स्नान होंगे, जिनमें अमृत स्नान का विशेष महत्व रहेगा. ऐसे में अगर आप भी अर्धकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो अभी से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं. आइए जानते हैं गंगा स्नान कब से शुरू होगा, पहला अमृत स्नान किस दिन होगा और आखिरी स्नान की तारीख क्या है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 कब से शुरू होगा?
हरिद्वार में अर्धकुंभ मेले की तैयारियां 1 जनवरी 2027 से शुरू हो जाएंगी. यह मेला अप्रैल के आखिर तक चलेगा. वहीं, 14 जनवरी से गंगा स्नान के खास दिन शुरू होंगे. 20 अप्रैल को आखिरी स्नान होगा. इस दौरान कुल 10 स्नान पर्व पड़ेंगे, जिनमें 4 अमृत स्नान भी शामिल हैं.

अर्धकुंभ में कब-कब होगा अमृत स्नान?
6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि पर पहला अमृत स्नान होगा.
8 मार्च 2027: फाल्गुन अमावस्या पर दूसरा प्रमुख स्नान होगा.
14 अप्रैल 2027: बैसाखी के दिन तीसरा अमृत स्नान होगा.
20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा पर अंतिम अमृत स्नान के साथ प्रमुख स्नान पर्वों का समापन होगा.

ये भी पढ़ें :  Apple ने बदल दिया पूरा प्लान, WWDC25 में होगी बड़ी घोषणा

अर्धकुंभ के बाकी स्नान कब-कब होंगे?
14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति
6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या
11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी
20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा
7 अप्रैल 2027: नव संवत्सर यानी हिंदू नववर्ष
15 अप्रैल 2027: राम नवमी

हर की पौड़ी पर गंगा स्नान क्यों है खास?
हरिद्वार जाएं और हर की पौड़ी पर गंगा स्नान न करें, ऐसा कम ही होता है. यहां बने ब्रह्मकुंड को बहुत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय अमृत कलश से कुछ बूंदें इसी जगह गिरी थीं. इसलिए कुंभ और अर्धकुंभ के दौरान यहां स्नान करना बहुत खास माना जाता है.

ये भी पढ़ें :  महा नवमी 2026: मां सिद्धिदात्री की पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र और भोग की पूरी जानकारी

कहा जाता है कि ब्रह्मकुंड में भगवान विष्णु के चरण चिह्न भी हैं. मान्यता है कि यहां गंगा में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. हर की पौड़ी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है. शाम के समय गंगा आरती और दीपदान का नजारा देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *