Breaking
17 Nov 2026, Tue

डकोटा जॉनसन के महाकुंभ पहुंचने पर ऐश्वर्या राय दंग, एक्ट्रेस की प्रतिक्रिया वायरल

लॉस एंजिल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय यूं तो कम नजर आती हैं लेकिन जब किसी इवेंट में वह स्पॉट होती हैं, सबका दिल जीत लेती हैं। उन्हें इस वक्त रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में देखा गया। जहां वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। इस इवेंट में उन्हें '50 शेड्स ऑफ ग्रे' एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ देखा गया। दोनों ने इस दौरान 'महाकुंभ' के बारे में बात की और साथ में मीडिया को पोज भी दिया।

ये भी पढ़ें :  रिलीज हुआ 'द बंगाल फाइल्स' का धमाकेदार प्रोमो, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन के साथ में कई वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए, जहां पर उन्हें देख फैंस खुश हो गए। इस दौरान हॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंडिया टूर के बारे में भी बताया कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन के साथ भारत आई थीं, जब उनका वहां कॉन्सर्ट हुआ था। उस समय वो दोनों महाकुंभ मेले में भी गए थे। एक्ट्रेस ने कहा कि 'हम महाकुंभ भी गए थे।' जिसे सुनते ही जया बच्चन की बहू हैरान हो गईं और कहा, 'वाह तुमने ये भी किया? बढ़िया।'

ये भी पढ़ें :  'पुष्पा 2' OTT रिलीज: इतने दिन बाद घर में देखें मूवी, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ किया पार

डकोटा जॉनसन के साथ ऐश्वर्या राय
इवेंट का एक वीडियो फैन क्लब ने शेयर किया और लिखा, 'जब मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेस की मुलाकात 50 शेड्स ऑफ ग्रे से हुई।' वहीं, दूसरे वीडियो में एक्ट्रेस ने डेसिहा अल्बा और जोमाना आर अलराशिद के साथ भी पोज दिया।

ऐश्वर्या राय के गाउन की कीमत
ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में कुछ फोटोज पोस्ट की थीं। उन्होंने डोल्से एंड गब्बाना का डिजाइन किया आउटफिट पहना था, जिसकी कीम 5.40 लाख रुपये है। उन्हें इस अवतार में देख हर कोई उनकी बलाएं ले रहा था। एक्ट्रेस को आखिरी बार स्क्रीन पर 'पोन्नियन सेलवन 2' में देखा गया था। और उसके बाद वह फिल्मों में नजर नहीं आईं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *