Breaking
15 Nov 2026, Sun

यात्रियों को तोहफा: इन राज्यों में शुरू होने जा रही है पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, रूट और टाइमिंग जारी

नई दिल्ली

अगर आप अक्सर लंबी ट्रेन यात्रा करते हैं और लंबे सफर से थक जाते हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन तेज़स की स्पीड, राजधानी की आरामदायक सुविधाओं और वंदे भारत की मॉडर्न टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मेल होगी।

ट्रेन की तैयारियां और ट्रायल रन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु के BEML फैक्ट्री में दो रैक तैयार किए जा रहे हैं। पहला रैक 12 दिसंबर को नॉर्दर्न रेलवे के लिए रवाना होगा। ट्रेन का ट्रायल रन पटना-दिल्ली रूट पर होगा और रिपोर्ट अप्रूव होने के बाद रेगुलर ऑपरेशन शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने जवानों की बहादुरी को सराहा, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

कोच और बर्थ की जानकारी
ट्रेन में 16 कोच होंगे और कुल 827 बर्थ होंगे।
➤ थर्ड AC: 11 कोच, 611 बर्थ
➤ सेकंड AC: 4 कोच, 188 बर्थ
➤ फर्स्ट AC: 1 कोच, 24 बर्थ
➤ जरूरत पड़ने पर कोच की संख्या 24 तक बढ़ाई जा सकती है।
➤ थर्ड AC का अनुमानित किराया लगभग ₹2,000 होगा।

ये भी पढ़ें :  जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

आधुनिक सुविधाएं और सुरक्षा
वंदे भारत स्लीपर में यात्रियों के लिए ये सुविधाएं होंगी:

ऑटोमैटिक दरवाजे
बायो-टॉयलेट
➤ हर बर्थ पर पर्सनल रीडिंग लाइट
➤ CCTV कैमरे और प्रीमियम इंटीरियर्स
➤ कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम और क्रैश-प्रूफ बॉडी डिज़ाइन
➤ स्पीड: 160-180 km/h, जिससे दिल्ली-पटना का सफर 11-11.5 घंटे में पूरा होगा।

ये भी पढ़ें :  चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कल से होने जा रही है, मैहर में मांस-मछली और अंडे की बिक्री पर रोक

शेड्यूल और रूट
ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
➤ पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से शाम को रवाना होगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी।
➤ शुरुआती दौर में दिल्ली-पटना रूट पर फोकस होगा, बाद में मुंबई-पटना, बैंगलोर-पटना और गोरखपुर-दिल्ली जैसे रूट जोड़े जाएंगे।

फायदे
➤ लंबी दूरी की यात्रा में आराम
➤ ट्रैवल टाइम में कमी
➤ टूरिज्म और ट्रेड को बढ़ावा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *