Breaking
17 Nov 2026, Tue

एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते माफिया व समाजवादी पार्टी: केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री बोले, कोडीन कफ सिरप मामले से जुड़े दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, दोषियों को उल्टा लटकाकर करेंगे सीधा

लखनऊ
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ करारा प्रहार किया। शनिवार को उन्होंने कहा कि माफिया और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुसार, कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह कोई भी हो, उसे उल्टा लटकाकर सीधा किया जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मौर्य के अनुसार इस मामले में पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की जांच चल रही है। जो भी इस अपराध का हिस्सा होगा, उसे अखिलेश यादव एंड कंपनी नहीं बचा पाएगी।

एक-एक दोषी को खोज निकाला जाएगा
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अनुसार, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चोरी और सीनाजोरी के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि मामले का जो भी दोषी है, चाहे वे हों जिनका नाम अखिलेश यादव ले रहे हैं या फिर जिनका नाम जांच में सामने आ रहा है, एक-एक दोषी को खोज निकाला जाएगा। उन सभी को पकड़कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  शाजापुर जिले का किसान गोपाल रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित

समाज के साथ द्रोह है अपराध
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस प्रकार का अपराध समाज के साथ द्रोह है। ऐसे समाज-द्रोहियों, सिरप के नाम पर जहर पिलाने वालों को बख्शा नहीं जा सकता है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर प्रहार
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए मौर्य ने कहा कि बिहार चुनाव में उन्होंने सोचा था कि उनके रिश्तेदार तेजस्वी यादव जीत जाएंगे और मुख्यमंत्री बन जाएंगे, फिर उनका भी नंबर लग जाएगा। जब से बिहार का चुनाव हारकर आए हैं, तब से उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ाया हुआ है। मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर यदि अखिलेश यादव के पुराने ट्वीट उठा लिए जाएं तो वे हर दिन किसी न किसी नए शब्द का प्रयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें :  दो सपा नेताओं के बीच हॉट-टॉक का ऑडियो वायरल, मान-सम्मान के लिए गोली चलवाने की बात कह रहे सरोज

मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम है बहुत जरूरी
उप मुख्यमंत्री के अनुसार, मतदाता सूची के शुद्धिकरण का काम बहुत आवश्यक था। चुनाव आयोग को हम इसके लिए आभार प्रकट करते हैं कि एक बहुत बड़ा काम हो रहा है। यह प्रक्रिया पहले भी नियमित अंतराल पर होती रही है। उन्होंने कहा कि इस समय जो कार्य हो रहा है, वह आने वाले समय के लिए, मतदाताओं की सत्यता के लिए और विदेशी घुसपैठियों से मुक्त मतदाता सूची के लिए बहुत आवश्यक है। जो स्वर्गीय हो चुके हैं, जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत है उनके नामों को हटाने और 18 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए यह अभियान चल रहा है। मौर्य ने कहा कि फॉर्म-6 को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत कर रहा है। समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ता नहीं हैं, इनके पास तो गुंडे, माफिया और अपराधी हैं। इनकी यही दशा होगी। कार्यकर्ताओं के कारण ही हमारा बूथ सबसे मजबूत है।

ये भी पढ़ें :  रामलला के दर्शन के लिए आज से बदलेंगे के नियम

आरक्षण के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। ओबीसी, एससी, एसटी और सामान्य वर्ग के गरीबों का जितना भी आरक्षण है, वह निश्चित तौर पर उन्हें दिया जाएगा। लेखपाल भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और यदि कोई भी अधिकारी गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिख दिया है। साथ ही, मुख्य सचिव को भी लिखा गया है कि तत्काल गलतियों को सुधारकर कार्रवाई की जाए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *