Breaking
17 Nov 2026, Tue

व्लादिमीर पुतिन की PC में रोमांस का सरप्राइज, रूसी पत्रकार ने लाइव टीवी पर गर्लफ्रेंड से पूछा– क्या मुझसे शादी करोगी?

रूस 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस आमतौर पर गंभीर राजनीतिक चर्चाओं और तीखी विदेश नीति के लिए जानी जाती है, लेकिन हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया को एक बेहद रोमांटिक और यादगार पल देखने को मिला। यहां 23 वर्षीय रूसी पत्रकार किरिल बाजानोव ने इस ग्लोबल प्लेटफॉर्म को अपनी लव स्टोरी के एक बड़े मोड़ में बदल दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, बाजानोव ने अचानक एक 'प्लेबोर्ड' निकाला, जिसे देखकर पहले तो लोगों को लगा कि वह कोई तीखा सवाल पूछेंगे। हालांकि, उन्होंने देश की बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए अपने व्यक्तिगत जीवन को इससे जोड़ा और सीधे कैमरे की ओर देखते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया। उन्होंने कहा, "मेरी गर्लफ्रेंड यह देख रही है… क्या तुम मुझसे शादी करोगी? प्लीज मुझसे शादी कर लो।"
 
पुतिन और दर्शकों की प्रतिक्रिया
इस अप्रत्याशित पल ने वहां मौजूद सैकड़ों पत्रकारों और खुद राष्ट्रपति पुतिन को हैरान कर दिया। पूरा हॉल तालियों की गूंज से भर गया। लगभग एक घंटे बाद, कार्यक्रम की होस्ट ने 'ब्रेकिंग न्यूज' देते हुए घोषणा की कि बाजानोव की गर्लफ्रेंड ने उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इस पर राष्ट्रपति पुतिन ने भी मुस्कुराते हुए तालियां बजाईं।

ये भी पढ़ें :  परमाणु शर्तों पर अड़ी अमेरिका-ईरान जंग, 21 घंटे की वार्ता फेल; वेंस बीच में छोड़कर लौटे

पुतिन को दिया शादी का न्योता
खुशी के इस माहौल में बाजानोव ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति पुतिन को अपनी शादी का न्योता भी दे दिया। बाद में उन्होंने साझा किया कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड पिछले 8 साल से साथ हैं। उन्होंने बताया कि होम लोन की भारी लागत और आर्थिक दबावों के कारण वे परिवार शुरू करने का फैसला नहीं ले पा रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बड़े मंच का इस्तेमाल अपने भविष्य की शुरुआत के लिए किया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *