Breaking
21 Nov 2026, Sat

इतिहास के करीब: विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के शतकों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से बस कुछ दूर

नई दिल्ली

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली List-A क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब खड़े हुए हैं. विराट कोहली जल्द ही List-A क्रिकेट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में 15 साल बाद अपना कोई मैच खेला और धमाकेदार अंदाज में शतक जड़ दिया. विराट कोहली ने आंध्र के खिलाफ बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए.

सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स में भारत की सफलता पर पीएम मोदी ने दी बधाई, खिलाड़ियों की जमकर सराहना

विराट कोहली का यह List-A क्रिकेट में 58वां शतक था. विराट कोहली ने इस मैच में 129.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 14 चौके और 3 छक्के उड़ाए. विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी के आगामी मैचों से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में होने वाली वनडे सीरीज तक अगर कम से कम 3 शतक और बना लेते हैं तो वह List-A क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन तेंदुलकर ने List-A क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने LIST-A में 21999 रन भी बनाए हैं.

ये भी पढ़ें :  तेंदुलकर ने गुरशरण को किया याद, हाथ में फ्रैक्चर के बावजूद मैदान में आए ताकि शतक पूरा कर सकूं

 

इतिहास रचने से सिर्फ इतने ही दूर विराट कोहली

विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. विराट कोहली तीन शतक और जड़ देते हैं तो वह List-A क्रिकेट में अपने 61 शतक पूरे कर लेंगे. ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि इस बारे में कोई अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है कि विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) में कितने मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि वह शुक्रवार (26 दिसंबर) को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गुजरात के खिलाफ दिल्ली का दूसरा एलीट ग्रुप D मैच खेलेंगे. विराट कोहली का मैच शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली का बड़ा सपना, 2027 वर्ल्ड कप फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेलकर भारत को दिलाना चाहते हैं खिताब

LIST-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर – 60 शतक

2. विराट कोहली – 58 शतक

3. ग्राहम गूच – 44 शतक

4. ग्रीम हीक – 40 शतक

5. कुमार संगकारा – 39 शतक

6. रोहित शर्मा – 37 शतक

7. रिकी पोंटिंग – 34 शतक 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *