Breaking
17 Nov 2026, Tue

‘एक हिन्दू को जिंदा जला दिया और…’ बांग्लादेश के हालात पर कवि कुमार विश्वास ने जताई चिंता

रायपुर

छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में फैली अशांति और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसे दुखद बताते हुए पूरी दुनिया और भारत सरकार से इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेने की अपील की है।

बांग्लादेश में अशांति के हालात पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, "बहुत ही दुखद है और भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। निश्चित रूप से सरकार सोच भी रही होगी। लेकिन मैं उन लोग से अनुरोध करना चाहता हूं जो किसी भी घटना पर बहुत विलाप करते हैं उन्हें वहां के युवा नेता की अज्ञात हमलावर द्वारा होने वाली हत्या पर तो चिंता है। लेकिन उस पर पता नहीं कहां से भारत सरकार का हस्तक्षेप निकाल लिया, जबकि उसमें भारत का क्या मतलब है, लेकिन एक निरपराध अल्पसंख्यक को भीषण तरीके से जला दिया गया, जब ऐसे समय में लोगों का बयान नहीं आता, लोग चिंता नहीं करते तो उनके दोहरे व्यवहार का पता चलता है। तो मैं आशा करता हूं कि पूरा विश्व इसका संज्ञान लेगा।"

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 18.73 प्रतिशत मतदान, महिलाओं में जबरदस्त उत्साह

एक हफ्ते में दो हिन्दुओं की हत्या

बांग्लादेश के मैमनसिंह शहर में कथित ईशनिंदा के आरोप में 18 दिसंबर की रात दीपू चंद्र दास की उग्र और बेकाबू भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और फिर शव को आग के हवाले कर दिया था। वहीं इसके कुछ दिन बात एक अन्य घटना में एक और हिंदू युवक 29 वर्षीय अमृत मंडल को 24 दिसंबर को राजबाड़ी के पांगशा उपजिला में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी के परिणाम सुधार के लिए ठोस प्रयास करें : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

भारत में हुए थे विरोध-प्रदर्शन

गौरतलब है कि बीते दिनों बंगलादेश में दीपू दास की हत्या के खिलाफ भारत में हिन्दू संगठनों विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और हिंदू जागरण मंच सहित संघ परिवार से जुड़े कई संगठनों ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई थी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

दिल्ली में तो बंगलादेश उच्चायोग के बाहर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस से झड़पें तक हुईं थीं। राजधानी में प्रदर्शनकारी जब पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब पुलिस को दखल देना पड़ा और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *