Breaking
13 Nov 2026, Fri

कर्नाटका में माता-पिता गए थे घर से बाहर, 3 दरिंदे आए और लड़की को अगवा कर किया रेप

बेंगलुरु.

कर्नाटक पुलिस ने यौन उत्पीड़न के लिए तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़कों ने लड़की के माता-पिता के दिन में बाहर होने के दौरान हफ्ते भर से अधिक समय तक उस पर हमला किया। हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया, 'एक शिकायत दर्ज की गई है कि नाबालिग लड़की को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया और तीन आरोपियों की ओर से हमला किया गया। सभी तीन आरोपी 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के नाबालिग हैं। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।'

ये भी पढ़ें :  अर्धकुंभ 2027: अखाड़ों ने घोषित की तीन शाही स्नानों की तिथियां, तैयारियां जोर-शोर पर

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों से लड़की के खिलाफ यौन अपराध किए हैं। लड़की के माता-पिता काम पर जाते हैं और दिन में घर से बाहर रहते हैं। आरोपियों ने इस दौरान वारदात को अंजाम दिया। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  S-400 और THAAD का बाप है भारत का 'त्रिदेव', 10,000 KMPH की रफ्तार से अटैक, पल में खत्म होगा खेल

अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने 16 वर्षीय लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, फेफना थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की का गांव के ही रहने वाले शुभम खरवार उर्फ निर्मोही ने 13 फरवरी 2024 को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लड़की की मां की शिकायत पर शुभम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, लड़की के दादा ने हरियाणा जाकर उसे मुक्त कराया और 30 दिसंबर को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि शुभम खरवार उसे अगवा कर हरियाणा ले गया और उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *