Breaking
29 Nov 2026, Sun

कांग्रेस दफ्तर में हंगामा: राजेश राम की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे

मधुबनी
बिहार कांग्रेस में आतंरिक कलह अब खुलकर सामने आने लगा है। मधुबनी में कांग्रेस दफ्तर में उस वक्त हड़कप मच गया। जब पार्टी कार्यकर्ता आपस में भि़ड़ गए। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। पार्टी का झंडा लेकर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हैरानी की बात ये कि हंगामा वक्त हुआ जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार की समीक्षा बैठक चल रही थी। जब ये हंगामा हुआ।
 
इसी दौरान संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। इस दौरान लाठीबाजी भी होने लगी। किसी तरह वहां मौजूद अन्य लोगों ने मामले को संभालने की कोशिश की। लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे. घटना के बाद कांग्रेस कार्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :  सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी समझौता किसी दबाव, डर या आर्थिक मजबूरी में न किया गया हो: सचिन पायलट

बताया जा रहा है कि बैठक में टिकट बंटवारे में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मार-पिटाई होने लगी। आपको बता दें इससे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार

बात अगर बिहार विधानसभा चुनाव की करें तो कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा था। 61 सीटों पर लड़कर सिर्फ 6 सीटें जीतने में पार्टी सफल रही थी। जिसके बाद पार्टी की रणनीति को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। पार्टी के ही कई नेताओं ने टिकट बंटवारे में भेदभाव और उगाही तक के आरोप लगाए थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *