जयपुर मेट्रो का बदलेगा नाम, लाइन-2 की पीएम मोदी रखेंगे आधारशिला!

जयपुर.

जयपुर मेट्रो पर नया अपडेट आया है। जल्द ही जयपुर मेट्रो को नाम मिल सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में जयपुर मेट्रो लाइन-2 की आधारशिला रख सकते है। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि आधारशिला समारोह के बाद जयपुर मेट्रो रेलवे निगम (जेएमआरसी) का नाम बदलकर राजस्थान मेट्रो रेलवे निगम (आरएमआरसी) हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज दौरे पर, मां गंगा की आरती, अब जनता को संबोधित कर देंगे 5500 करोड़ की सौगात

अंतिम मंजूरी अभी बाकी है
जयपुर मेट्रो रेलवे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इस बारे में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है। हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल से परियोजना को अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि वे पीएमओ से अंतिम मंजूरी और शिलान्यास समारोह की निश्चित तिथि दोनों की एक साथ मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में जोरदार बारिश, 10 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

जयपुर मेट्रो को जल्द मिलेगा नया नाम
मेट्रो के एक अधिकारी के अनुसार जयपुर मेट्रो (कोलकाता मेट्रो के अलावा) एकमात्र मेट्रो है, जिसका निर्माण और संचालन राज्य सरकार ने किया है। अब, हम निगम को केंद्र और राज्य के बीच एक संयुक्त उद्यम इकाई में बदलकर आरएमआरसी का गठन करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment