लियोनेल मेस्सी ने डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की

वाशिंगटन
दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने पिछले साल मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) कप जीतने पर इंटर मियामी को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रत्नजड़ित गुलाबी फुटबॉल भेंट की।

इंटर मियामी ने दिसंबर में वैंकूवर व्हाइटकैप्स को हराकर मेजर लीग सॉकर का खिताब जीता था। अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेस्सी को लगातार दूसरे सत्र में सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) चुना गया था।

ये भी पढ़ें :  लियोनेल मेसी 2025 एमएलएस बेस्ट इलेवन टीम के कप्तान चुने गए

ट्रंप ने कहा, ‘‘लियो (मेस्सी) आप टीम से जुड़े और आपकी टीम ने जीत हासिल की। आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं था। सच कहूं तो आप पर जितना दबाव था, उतना किसी को पता भी नहीं होगा, क्योंकि उम्मीद की जा रही थी कि आप जीत दिलाने में सफल रहेंगे और आपने ऐसा किया।’’ मेस्सी ने ट्रंप के साथ समारोह में प्रवेश किया। वर्ष 2023 में मियामी से जुड़ने वाले मेस्सी ने कार्यक्रम के दौरान भाषण नहीं दिया।

ये भी पढ़ें :  मेसी कार्यक्रम कुप्रबंधन मामले में 100 करोड़ मानहानि की चेतावनी

ट्रंप ने मेस्सी को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप दुनिया में कहीं भी जा सकते थे। आप दुनिया की कोई भी टीम चुन सकते थे, लेकिन आपने मियामी को चुना। मैं आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि आपने हम सभी को इस सफर में शामिल किया। आप प्रतिभाशाली और एक बेहतरीन इंसान हैं।’’

ये भी पढ़ें :  शूटिंग चैंपियनशिप 2026: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देशभर के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment