Breaking
12 Nov 2026, Thu

सतना में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने बेटी संग मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

सतना

प्रयागराज-सतना रेलखंड पर सोमवार रात दर्दनाक हादसा सामने आया। बगहा बाइपास के पास एक महिला और नाबालिग बालिका ने मालगाड़ी के सामने आकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण और पुलिस कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे प्रयागराज से सतना की ओर आ रही एक मालगाड़ी जब बगहा बाइपास पुल से आगे बढ़ रही थी, तभी लगभग 45 वर्षीय महिला और करीब 14 वर्षीय बालिका अचानक इंजन के सामने आ गईं। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की पलक झपकते ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्रीय परिषद् की अगली बैठक होगी उज्जैन में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ड्राइवर के मुताबिक दोनों पहले ट्रैक से कुछ दूरी पर खड़ी थीं, लेकिन ट्रेन करीब आते ही अचानक ट्रैक पर आ गईं।

ये भी पढ़ें :  संसद में इंदौर से दिल्ली व मुंबई तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का मुद्दा उठा, सांसद ने की मांग

मृतकों की पहचान और आगामी प्रक्रिया

पुलिस के अनुसार अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला ने गुलाबी रंग की फूलदार साड़ी और गुलाबी ब्लाउज पहन रखा था, जबकि बालिका ने काले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट पहनी थी। घटना स्थल सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आता है।

ये भी पढ़ें :  अब दूनिया की सैर करने ग्वालियर से जुड़े इंदौर, कोलकाता, बेंगलूरू के लिए हर दिन फ्लाइट

रात होने के कारण शवों को मौके से नहीं हटाया जा सका। मंगलवार सुबह पहचान के प्रयास किए जाएंगे और पंचनामा कार्रवाई के बाद क्षत-विक्षत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *