Breaking
19 Nov 2026, Thu

भदोही में सपा विधायक के घर से नाबालिग बरामद, एक दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी लड़की की लाश

भदोही
 उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के आवास में फंदे से लटकी एक घरेलू सहायिका का शव बरामद हुआ है। एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ मिलकर बेग के घर छापा मारा और बाल श्रम में लगी एक किशोरी को मुक्त कराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें :  यूपी और पंजाब पुलिस ने मिलकर बड़ा एनकाउंटर किया, 3 आतंकी ढेर

पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि विधायक जाहिद बेग के घर आठ साल तक काम करने वाली नाजिया नाम की लड़की ने सोमवार को उनके घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसका पता तब चला जब 14 साल की एक लड़की घर में नाजिया को जगाने गई। उन्होंने बताया कि नाजिया का पोस्टमॉर्टम कराया गया है, जिसमें उसकी मौत फांसी के कारण होने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें :  यूपी में 238 नए पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन और 714 चार्जर लगाने के प्रयास तेज

एसपी ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर को श्रम प्रवर्तन अधिकारी जीपी सिंह के नेतृत्व में उनके विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने विधायक के आवास से घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग विधायक के खिलाफ 10 साल की उम्र से काम कर रही एक लड़की की मौत और 14 वर्षीय लड़की (जिसे बचाया गया था) को काम पर रखने के सिलसिले में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *