Breaking
25 Nov 2026, Wed

ईडन गार्डन्स में केकेआर और पंजाब किंग्स की टक्कर, हार का सिलसिला तोड़ने उतरेंगे रहाणे के धुरंधर

नई दिल्ली
 आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला ईडन गार्डन में खेला जाएगा। कोलकाता के लिए सीजन की शुरूआत अच्छी नहीं रही है और उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अपने घर पर कोलकाता पहली जीत की तलाश में होगी।

दूसरी तरफ पंजाब ने लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है और वे इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच मैच ईडन गार्डन में खेला जाना है। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला होता है और जमकर रन बरसते हैं। हालांकि, केकेआर को लगातार दो हार मिली है और ऐसे में देखना होगा कि क्या इस बार पिच से गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी?

ये भी पढ़ें :  तीसरा टी-20 बारिश में धुला, इंग्लैंड ने सीरीज अपने नाम की

कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता के लिए गेंदबाजी सबसे बड़ी समस्या है। तेज गेंदबाज में किसी के पास अधिक अनुभव नहीं है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी पेस बैट्री के अगुवाई करते हैं। तो वहीं उनके पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्पिनर हैं, जो बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 में केकेआर का ये ब्रह्मास्त्र पूरी तरह से फेल रहा है। चक्रवर्ती और नरेन दोनों ही फीके दिख रहे हैं और उनके खिलाफ बल्लेबाज जमकर रन बना रहे हैं।

पंजाब की शानदार फॉर्म
पिछले सीजन की उप-विजेता ने दिखाया है कि उन्होंने आईपीएल 2025 का फाइनल क्यों खेला था। वे भले ही जीत हासिल नहीं कर सके लेकिन आईपीएल-18 की फॉर्म को इस सीजन भी जारी रखा है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात को हराया और फिर चेन्नई के खिलाफ 210 रनों का टारगेट आसानी से चेज किया। खराब फॉर्म से जूझ रही कोलकाता के लिए पीबीकेएस बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

KKR vs PBKS मैच के लिए कैसी होगी ईडन गार्डन की पिच?
ईडन गार्डन की पिच पहले गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती थी। खासकर 2010 के समय, जब टीम की कप्तानी गौतम गंभीर कर रहे थे। हालांकि, समय के साथ इसमें बदलाव आया है और अब बल्लेबाजों के लिए इसे अनुकूल माना जाता है। यहां पर 200 रन बनना आम हो गया है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के लिए ये पिच और भी बेहतर हो जाती है।

ये भी पढ़ें :  फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

ईडन गार्डन के आंकड़े
ईडन गार्डन में अब तक आईपीएल के 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि चेज करने वाली टीम ने 57 मैच जीते हैं। तो वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन रहा है। इसके अलावा 262 रनों का लक्ष्य भी यहां पर चेज हुआ है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *