Breaking
29 Nov 2026, Sun

अजीबोगरीब समर्थन,योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, बताया देश का सबसे ईमानदार नेता

नई दिल्ली

योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज देश को राघव चड्ढा जैसे जनप्रतिनिधियों और नेताओं की जरूरत है। ऐसे ईमानदार नेता बहुत कम संख्या में देखने को मिलते हैं। इसी कारण हमने आज तस्वीर के समक्ष उनकी पूजा-अर्चना की, तिलक किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भगवान से की।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों और आम जनता के हित की आवाज उठाता है, वह सदैव पूजनीय और वंदनीय होता है। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी राघव चड्ढा जैसे नेताओं से सीख लेने की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ है, वही आम आदमी की आवाज उठाने वाले राघव चड्ढा पर कार्रवाई कर रही है। यह दर्शाता है कि पार्टी आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खुले मंच से आम आदमी पार्टी और उसके कुछ नेताओं का विरोध करते हैं।

ये भी पढ़ें :  हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय जूनियर टीम की घोषणा की

कुंवर अजय कुमार ने कहा कि वह राघव चड्ढा का समर्थन करते हैं और जल्द ही उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन देंगे। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि ऐसे नेताओं का साथ दें और उन्हें अकेला न छोड़ें। आरोप लगाया कि आज टैक्स के नाम पर मध्यमवर्गीय परिवारों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। निजी अस्पतालों और निजी स्कूलों द्वारा भी लोगों से अधिक वसूली की जा रही है। इन सभी मुद्दों को राघव चड्ढा समय-समय पर उठाते रहे हैं, और उनके खिलाफ कार्रवाई करना निंदनीय है। अंत में उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा जैसे नेता देश के लिए जरूरी हैं और वे उनके लिए पूजनीय एवं वंदनीय हैं।

ये भी पढ़ें :  Big Breaking : भिलाई MLA देवेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हिंसा भड़काने का है विधायक पर आरोप, राज्यभर में कांग्रेस का प्रदर्शन

राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाया
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने बीते गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। पार्टी ने उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया। चड्ढा पंजाब से ही राज्यसभा सांसद हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ राघव चड्ढा के कथित मतभेदों को लेकर चर्चा जोरों पर थी। पार्टी नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजा गया था, जिसमें उच्च सदन में पार्टी के उप-नेता पद से चड्ढा को हटाने का अनुरोध किया गया था। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सदन के नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, राज्यसभा सचिवालय को पार्टी के इस फैसले से अवगत करा दिया गया है। हालाकि आप नेताओं ने उन दावों को खारिज किया कि चड्ढा को पार्टी सांसदों के कोटे के तहत राज्यसभा में बोलने से रोका जा रहा था।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *