Breaking
26 Nov 2026, Thu

मुख्यमंत्री साय आज स्वच्छता ही सेवा अभियान में होंगे शामिल

रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर के तेली बांधा परिसर रायपुर में सुबह 8 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रम दान, स्वच्छता मैराथन का शुभारंभ, सफाई मित्रों का सम्मान, पी.पी.ई. कीट का वितरण, पक्षी संरक्षण जागरूक एवं वेस्ट टू बेस्ट के तहत गौरया कलाकृति का लोकार्पण, गांधी उद्यान में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण और स्वच्छता ही सेवा हेतु शपथ ग्रहण दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :  अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड को लेकर लड़कियों चले जमकर लात-घूंसे

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, महापौर एजाज ढेबर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमी डोमेश्वरी वर्मा एवं नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *