Breaking
17 Nov 2026, Tue

महाभारत युद्ध में इन 4 महान योद्धाओं ने नहीं लिया हिस्सा, वजह जानकर चौंक जाएंगे

महाभारत का युद्ध मानव इतिहास में धर्म और अधर्म के बीच लड़ा गया सबसे भीषण युद्ध माना जाता है. माना जाता है कि यह युद्ध 18 दिनों तक चला था, जिसमें कुल 18 अक्षौहिणी (प्राचीन भारत में चतुरंगिणी सेना की सबसे बड़ी और मानक माप इकाई) सेनाओं ने भाग लिया था. कौरवों के पास 11 अक्षौहिणी सेना थी, जबकि पांडवों की ओर से केवल 7 अक्षौहिणी सेनाएं युद्ध में उतरी थीं. उस समय लगभग कोई भी राजा-महाराजा इस युद्ध से स्वयं को पूरी तरह अलग नहीं रख पाया था. लेकिन कुछ ऐसे महान योद्धा भी थे, जिन्होंने अपनी अपार शक्ति के बावजूद इस युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 महान योद्धाओं के बारे में, जिन्होंने युद्ध में भाग नहीं लिया था.

बलराम जी
भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी यदुवंश के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में से एक थे. उन्होंने मगध नरेश जरासंध के युद्ध अभियानों को कई बार विफल किया था. कथा के मुताबिक, एक बार जब कौरवों ने श्रीकृष्ण के पुत्र सांब को बंदी बना लिया था, तब बलराम जी अकेले ही हस्तिनापुर पहुंचे थे. वहां कौरवों ने उनका अपमान किया, जिससे क्रोधित होकर उन्होंने अपने हल से हस्तिनापुर को गंगा में डुबाने के लिए खींचना शुरू कर दिया. भयभीत होकर कौरवों ने तुरंत सांब को मुक्त कर दिया था.

ये भी पढ़ें :  बिजली के उतार-चढ़ाव से बचाव: क्यों जरूरी है पूरे घर के लिए वोल्टेज स्टेबलाइजर

कहा जाता है कि बलराम जी शेषनाग के अवतार माने जाते हैं. दुर्योधन उनका प्रिय शिष्य था, लेकिन श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन का साथ देने के कारण उन्होंने इस युद्ध में निष्पक्ष रहना ही उचित समझा. यदि वे कौरवों की ओर से युद्ध करते, तो परिणाम कुछ और भी हो सकता था.

रुक्मी
रुक्मिणी के भाई और श्रीकृष्ण के साले रुक्मी भी एक महान योद्धा थे. वे विदर्भ के राजा भीष्मक के पुत्र थे और विजय नामक धनुष धारण करते थे. जब श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण किया था, तो रुक्मी ने उन्हें रोकने के लिए सेना के साथ उनका पीछा किया. उन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि यदि वे श्रीकृष्ण को बंदी बनाकर नहीं लाए, तो वे अपने राज्य कुंडिनपुर (विदर्भ की राजधानी) वापस नहीं जाएंगे. लेकिन युद्ध में वे श्रीकृष्ण से हार गए.

ये भी पढ़ें :  खामनेई की मौत से खुश एक्ट्रेस मंदाना, ईरान छोड़कर भारत में कर रही हैं गुजारा

श्रीकृष्ण ने उनका अपमान करते हुए उनकी दाढ़ी-मूंछ काट दी. अपनी प्रतिज्ञा के कारण रुक्मी कभी अपने राज्य वापस नहीं लौटे और महाभारत युद्ध में भी उन्होंने भाग नहीं लिया था.

वीर बर्बरीक
भीम के पौत्र वीर बर्बरीक को महाभारत का सबसे महान धनुर्धर माना जाता है. वे घटोत्कच और मोरवी के पुत्र थे. बर्बरीक ने प्रतिज्ञा की थी कि वे युद्ध में हमेशा हारने वाले पक्ष का साथ देंगे. जब वे कुरुक्षेत्र की ओर बढ़े, तो श्रीकृष्ण उनकी इस प्रतिज्ञा से चिंतित हो गए, क्योंकि वे जानते थे कि अंततः कौरवों की हार निश्चित है.

बर्बरीक के पास केवल तीन बाण थे, लेकिन उनकी शक्ति इतनी अद्भुत थी कि वे पूरे युद्ध को कुछ ही क्षणों में समाप्त कर सकते थे. इसी कारण श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का रूप धारण कर उनसे दान में उनका मस्तक मांग लिया. बर्बरीक ने सहर्ष अपना शीश दान कर दिया और इस प्रकार वे युद्ध में भाग नहीं ले सके, लेकिन उन्होंने पूरे युद्ध को अपने दृष्टिकोण से देखा.

ये भी पढ़ें :  रविवार 17 नवंबर 2024 का राशिफल

विदुर
महाभारत के समय विदुर ने युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था. उन्होंने खुद को इस लड़ाई से दूर रखा और सिर्फ एक दर्शक बनकर सब कुछ देखा. विदुर राजा धृतराष्ट्र के मुख्य सलाहकार थे, लेकिन एक बार दुर्योधन ने उनका अपमान कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने दरबार और युद्ध दोनों से दूरी बना ली. विदुर हमेशा धर्म और सच्चाई के पक्ष में खड़े रहने वाले व्यक्ति थे. उन्हें अच्छी तरह समझ आ गया था कि कौरव गलत रास्ते पर चल रहे हैं. यही वजह थी कि उन्होंने किसी भी पक्ष का साथ देने के बजाय तटस्थ रहना सही समझा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *