मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। सीएम योगी व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को काशी कोतवाल काल भैरव व बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। सीएम ने यहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, फिर ईश्वर के चरणों में वंदन कर प्रदेश- देश की उन्नति, लोकमंगल, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अनेक कार्यक्रमों व बैठकों में सम्मिलित होने के बाद देर रात दर्शन-पूजन करने पहुंचे। सबसे पहले ‘काशी कोतवाल’ बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना व आरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में प्रवेश कर षोडशोपचार पूजन किया तथा देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी तो सीएम ने उनका अभिवादन किया।
दर्शन-पूजन के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com