CG के बांध में बड़ा हादसा: 9 लोगों से भरी नाव पलटी, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर.

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 9 ग्रामीणों से भरी नाव बतरा बांध में पलट गई। 6 लोगों ने तैरकर जान बचा ली मगर 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  बड़ी ख़बर : पहली बार राज्य में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे बड़े आयोजन, जिलों में होंगे विविध आयोजन, रायपुर में शामिल होंगे CM साय

दरअसल, यह पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बाद भी सोमवार की रात अंधेरे में 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इस दौरान उनकी नाव पलट गई। घटना के बाद 6 लोगों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान तो बचा ली, मगर 3 लोग लापता हो गए।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : वन धन विकास केंद्र पंचक्की : स्व-सहायता समूहों को 23 लाख से अधिक की वार्षिक आय

रेस्क्यू अभियान जारी
इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) की टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

Share

Leave a Comment