Breaking
11 Nov 2026, Wed

गांजा और MD ड्रग्स की तस्करी का खुलासा, भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल

 राजधानी में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए क्राइम ब्रांच ने बुधवार को दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। गोविंदपुरा में कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ 60 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। वहीं, बागसेवनिया स्थित जलसा होटल के कमरा नंबर 403 से एमडी जैसे पदार्थ के साथ सीहोर के एक युवक को पकड़ा गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
झोले में रखकर बेचने के लिए लाई थी गांजा

ये भी पढ़ें :  MP में बन रहा नया सिस्टम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। टीम ने घेराबंदी कर किरण अहिरवार (60), निवासी कैंची छोला, को पकड़ा। उसके झोले से 10 किलो 100 ग्राम गांजा मिला, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। महिला मजदूरी करती है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें :  सीपीसीटी परीक्षा 11 और 12 जनवरी को आयोजित होगी

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *