भारत से बाहर भी चलेगा यूपीआई, ऐसे एक्टिवेट करें सर्विस

भारतीय यूपीआई पेमेंट सर्विस की दुनियाभर में धूम है। मतलब अगर आप भारत से बाहर घूमने जाते हैं, कई देशों में यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे, जिससे आपको ट्रैवलिंग में काफी आसानी हो जाएगी। हालांकि इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट सर्विस को एक्टिवेट करना होगा, उसके बाद ही आप यूपीआई पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे, तो आइए जानते हैं इसका पूरा प्रॉसेस

किन देश में घूमने पर मिलेगा फायदा
यूपीआई सर्विस को श्रीलंका, मॉरिशस, भूटान, ओमान, नेपाल, फ्रांस और यूएई को लागू कर दिया गया है। साथ ही एनपीसीआई ने 10 साउथ एशियाई देशों में रोलआउट कर दिया गया है। इन देशों को मलेशिया, थाईलैंड, फिलिपींस, वियतनाम, सिंगापुर, कंबोडिया, साउथ कोरिया, जापान, ताइवान और हांगकांग शामिल है। साथ ही यूएस, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपियन देशों में जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  CG दशहरा: KCG जिले में एक दिन में 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री

देना होगा बैंक चार्ज
मतलब अगर आप विदेश धूमने जाते हैं, तो आप यूपीआई के जरिए इंडियन रुपये में लोकल करेंसी में पेमेंट कर पाएंगे। मतलब आपको रुपये को लोकल करेंसी में कन्वर्ट नहीं कराना होगा। हालांकि इस दौरान आपको बैंक चार्ज और करेंसी चेंज के एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे।

ये भी पढ़ें :  जगदलपुर में पिकअप और अज्ञात वाहन की टक्कर, 13 मजदूर घायल

फोनपे यूजर्स ऐसे यूपीआई करें एक्टिवेट

 फोनपे पर यूपीआई इंटरनेशनल कैसे सक्रिय करें
 यूपीआई ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
 इसके बाद पेमेंट सेटिंग सेक्शन में यूपीआई इंटरनेशनल ऑप्शन चुनें।
 उस बैंक अकाउंट को सेलेक्ट करें, जिससे इंटरनेशनल यूपीआई पेमेंट करना चाहते हैं।
 फिर एक्टिवेट बटन पर क्लिक करना होगा।
 इसके बाद आपको अपना यूपीआई पिन दर्ज करना होगा।

ये भी पढ़ें :  नवीन जिन्दल की मानवीय पहल — 20,000+ जिन्दल स्टील के कर्मचारी सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास के लिए देंगे एक दिन का वेतन 

गूगल पे से कैसे करें इंटरनेशनल पेमेंट

 गूगल पे ऐप ओपन करें।
 इसके बाद इंटरनेशनल बिजनेस क्यूआर कोड स्कैन करें।
 फिर पेमेंट राशि इंटरनेशनल करेंसी में दर्ज करें।
 इसके बाद जिस अकाउंट से इंटरनेशनल पेमेंट करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
 स्क्रीन पर इंटरनेशनल एक्टिवेशन ऑप्शन दिखेगा, जिस पर टैप करना होगा।
 इस तरह यूपीआई इंटरनेशनल एक्टिव हो जाएगा।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment